शिवराज ने की थी जिसकी तारीफ ,उसी CMHO का तबादला

शिवराज ने की थी जिसकी तारीफ ,उसी CMHO का तबादला

भोपाल।

भोपाल के सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया को भोपाल से हटाकर सीहोर तबादला कर दिया गया है ।ऐन कोरोना संक्रमण के समय डॉक्टर डेहरिया का तबादला चर्चा का विषय बन गया है। डॉक्टर देवरिया को आयुक्त स्वास्थ्य फैज अहमद किदवई के आदेश के अनुसार हटाया गया है। डॉक्टर सुधीर डेहरिया वही डॉक्टर हैं जिनकी कर्तव्य परायणता की तारीफ कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में की थी और उन्हे कोरोना वारियर्स बताते हुऐ गर्व की बात कही थी। दरअसल डॉक्टर डेहरिया का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चे से मिलने घर पहुंचते हैं लेकिन घर के भीतर न जाकर बाहर से ही उनसे मुलाकात करके चाय पी कर वापस लौट आते हैं ।दिन-रात इस समय कोरोना से जूझ रहे डॉक्टर डेरिया के इस तस्वीर को लेकर मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था और कर्तव्यपरायणता को सलाम किया था लेकिन अचानक उनका तबादला क्यों किया गया ,यह समझ से परे है। अब जो नए सीएमएचओ आए हैं, उन्हें व्यवस्थाओं को समझने में कुछ समय तो लगेगा और एक ऐसे समय में जब भोपाल मे कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है ,यह तबादला समझ से परे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews