स्वच्छता के लिए शिवराज के मंत्री ने लिया ये संकल्प, लोगों से भी की अपील

स्वच्छता के लिए शिवराज के मंत्री ने लिया ये संकल्प, लोगों से भी की अपील

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  स्वच्छता को लेकर हमेशा सजग रहने वाले और दूसरों को प्रेरित करने वाले शिवराज सरकार (Shivraj Government) के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ( Energy Minister Pradyman Singh Tomar ) ने स्वच्छता को लेकर संकल्प लिया है। ऊर्जा मंत्री ने एक महीने तक रोज आधा घंटे सफाई करने का संकल्प लिया है।  उन्होंने कहा है कि वे ग्वालियर (Gwalior News) में रहें या प्रदेश में कहीं भी, सफाई (cleanliness) के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए रोज खुद आधा घंटे सफाई करेंगे।

शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को एक बार फिर स्वच्छता का सन्देश देने के लिए  चलाया।  रविवार को ग्वालियर में सिविल अस्पताल के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कोफर्श सहित कुछ जगह गंदगी दिखाई दी तो उन्होंने हाथ में ग्लब्स पहले और ब्रश उठाकर खुद सफाई में जुट गए।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : मप्र में IAS अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें लिस्ट

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक वीडियो सन्देश जारी कर कहा है कि हम सब स्वच्छ वातावरण में रहना चाहते है, अपने नौनिहालों को स्वच्छ वातारवरण में खेलने का अवसर देना चाहते हैं इसलिए हम सभी का दायित्व है कि शहर स्वच्छ रहे। इसलिए सफाईकर्मियों का मनोबल बढ़ाएं और आवश्यकता लगे तो सहयोग भी करें, ये हमारा कर्तव्य भी है । उन्होंने कहा कि इसी कर्तव्य को निभाने के लिए मैं प्रदेश में कहीं भी रहूं रोज 30 दिन आधा घंटे सफाई में अपना योगदान दूंगा।

[dgv_vimeo_video id=”655838038″]

[dgv_vimeo_video id=”655836618″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews