उपचुनाव से पहले BJP को झटका, “महाराज” के कारण पूर्व मंत्री ने छोड़ी पार्टी

bjp

ग्वालियर ।अतुल सक्सेना।

उपचुनाव से पहले भाजपा को ग्वालियर चंबल संभाग से झटका लगा है। ये झटका पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला ने भाजपा को दिया है। वे आज फिर से कांग्रेस में शामिल होंगे । जानकारी के अनुसार बालेंदु शुक्ला आज दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस की पुनः सदस्यता लेंगे  । बताया जा रहा है कि भाजपा में सम्मान नहीं मिलने से बालेंदु शुक्ला लंबे समय से नाराज चल रहे थे। हालांकि एक और महत्वपूर्ण कारण ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा में आना भी बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में पीएचई मंत्री रहे बालेंदु शुक्ला बड़े महाराज यानि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधव राव सिंधिया के बाल सखा है। उनका सिंधिया परिवार के साथ पारिवारिक रिश्ता रहा है। लेकिन माधव राव सिंधिया के निधन के बाद उनका महल से रिश्ता धीरे धीरे कम होता चला गया और फिर एक दिन उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ दी। अब जब सिंधिया की भाजपा में एंट्री हो गई है और बालेंदु शुक्ल भाजपा में हाशिये पर चल रहे थे तो उन्होंने कांग्रेस में घर वापसी का फैसला किया है। सूत्रों की माने तो उनकी सदस्यता के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हो सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews