सितंबर में शुरू होगी Oh My God-2 की शूटिंग, फिल्म में परेश रावल की जगह नजर आएंगे ये लोकप्रिय एक्टर

oh my god

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। अक्षय कुमार की फ़िल्म Oh My God का सीक्वल (sequel) जल्द आने वाला है इस बात की घोषणा जनवरी में कर दी गयी थी। अब खबर है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार (akshay kumar) के साथ लोकप्रिय एक्टर पंकज त्रिपाठी (pankaj tripathi) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। और इसकी शूटिंग सितम्बर में शुरू कर दी जाएगी। जनवरी में माना जा रहा था कि ये फिल्म गर्मी तक रिलीज कर दी जाएगी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर (second wave of corona) के चलते शूटिंग नहीं हो सकी थी। Oh My God दर्शकों को खूब पसंद आई थी इसलिए इसके सीक्वल पर जबरदस्त काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें… Betul : लापता युवक की मिली लाश, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Oh My God का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया था और इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। लेकिन खबरें हैं कि Oh My God 2 में परेश रावल नज़र नहीं आएंगे। इनकी जगह पंकज त्रिपाठी अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फ़िल्म के प्री-प्रोडक्शन कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही ये अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की दूसरी साथ में फ़िल्म होगी। इसके पहले फरहाद समजी की फ़िल्म ‘बच्चन पांडेय’ में दोनों ने साथ में काम किया है।

यह भी पढ़ें… Sex Racket : दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी लड़कियां, आपत्तिजनक हालत में होटल से 13 अरेस्ट

OMG-2 उमेश शुक्ला के निर्देशन में नहीं बनेगी। इस फ़िल्म के लिए निर्देशक तय कर लिया गया है लेकिन अब तक नाम पब्लिक नहीं हुआ है। इस फ़िल्म का प्रोडक्शन अक्षय कुमार खुद अश्विन वरदे के साथ मिलकर करेंगे। सितम्बर में Oh My God की शूटिंग से पहले अक्षय रक्षा बंधन, राम सेतु जैसी फिल्मों की शूटिंग खत्म करेंगे। 3 साल तक अक्षय के पास लगभ 11 फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews