संगीतकार नदीम-श्रवण जोड़ी के श्रवण राठौड़ का कोरोना से निधन

संगीतकार नदीम-श्रवण जोड़ी के श्रवण राठौड़ का कोरोना से निधन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 90 के दशक के संगीतकारों (musicians) की सबसे चर्चित जोड़ी नदीम-श्रवण में से श्रवण राठौड़ (Shravan Rathore) का गुरुवार 22 अप्रैल को एस एल रहेजा अस्पताल में कोरोना के चलते निधन हो गया।

यह भी पढ़ें..वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री का कोरोना से निधन, पार्टी में शोक लहर

बता दें कि बॉलीवुड (Bollywood) में नदीम-श्रवण की जोड़ी काफी मशहूर रही है। दोनों संगीतकारों ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों में कई हिट गाने गाए थे। संगीत का श्रवण का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उन्हें कई और दूसरी बीमारियां भी थी, जिसके कारण कोरोना के इलाज में काफी दिक्कत आ रही थी और आज उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उनका निधन हो गया। बता दें कि नदीम श्रवण की जोड़ी बॉलीवुड की फिल्म आशिकी के गाने से सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी। जिसके बाद फिल्म दिल है कि मानता नहीं, साजन, सड़क, फूल और कांटे जैसी काफी फिल्मों में इनकी जोड़ी के गानों को पसंद किया जाता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews