तुलसी सिलावट ने वीडियो जारी कर कहा- “22 विधायक हर स्थिति में सिंधिया के साथ”

तुलसी सिलावट

भोपाल। कांग्रेस पर छाए संकट के बावजूद सीएम कमलनाथ बार बार दावा कर रहे हैं कि उनके पास बहुमत है और अगर फ्लोर टेस्ट की नौबत आई तो वो बहुमत साबित करेंगे। इस बीच बेंगलुरू में ठहरे सिंधिया समर्थक विधायकों को मनाने और लौटाने की कोशिशे भी लगातर जारी है, मंगलवार रात सज्जन सिंह वर्मा इसी काम के लिये बेंगलुरू गए थें लेकिन बुधवार सुबह ही वो भोपाल लौट भी आए। ये भी माना जा  रहा था कि अगर सिंधिया बीजेपी ज्वाइन करते हैं तो कांग्रेसी विचारधारा वाले कुछ विधायक वापस लौट आएंगे। वहीं कमलनाथ सरकार के मंत्री भी बार बार कह रहे हैं कि इन्हें मना लिया जाएगा, लेकिन अब बेंगलुरू से इन विधायकों ने अपने वीडियो जारी कर साफ कह दिया है कि वो हर हाल में सिंधिया के साथ हैं।

खबरों के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायक हैं और अब तुलसी सिवालट ने एक वीडियो जारी कर इसकी पुष्टि भी कर दी है। उन्होने इस वीडिये में कहा है कि पूरे 22 विधायक उनके साथ थे, हैं और रहेंगे। उन्होने कहा कि हम भोपाल के संपर्क में नहीं है हम स्वेच्छा से आए हैं। सिंधिया जी जो निर्णय लेंगे हम उनके साथ हैं। उनके साथ कई और विधायकों ने भी अपने वीडियो जारी कर सिंधिया के साथ होने की बात कही है। प्रभुराम चौधरी ने भी खुलकर सिंधिया का समर्थन किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews