सिंगरौली अपडेट: 6 लोगों ने कोरोना को दी मात, 1 की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव

सिंगरौली अपडेट:  6 लोगों ने कोरोना को दी मात, 1 की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव

सिंगरौली।राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के विंध्य क्षेत्र के सिंगरौली(singrauli) जिले में भी कोरोना(corona) ने अपना पैर पसारना सुरु कर दिया था। एक के बाद एक करके कुल पॉजिटिव मरीजो की संख्या 11 पहुंच गई थी। वही कल रीवा लैब से 32 लोगो के प्राप्त रिपोर्ट में एक 20 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। जिससे कुल संख्या 12 हो गई थी। लेकिन इस महामारी में जिला कलेक्टर केवीएस चौधरी के नेतृत्व और पहल के कारण और लगातार कोरोना से लोगो बचाने का पुण्य जैसा कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग की टीम के 6 व्यक्तियों ने कोरोना से जंग जीत ली है और अब वो अपने घर चले गए है।

आपको बता दे कि पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 11 थी। जिसमे एक को रीवा मेडिकल कॉलेज में और एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही और लोगो को कोरोना केयर सेंटर में रखा गया था। जो लगातार जिला कलेक्टर के जानकारी में थे। कोरोना केयर सेंटर में रुके कोरोना पॉजिटिव मरीजो को उपखण्ड एवं जनपद प्रशासन द्वारा सारी सुविधाएं मुहैया करायी गई थी। लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा समय समय पर जांच व उपचार किया जा रहा था। जिसके कारण ग्राम रमड़िहा के 6 व्यक्तियों ने आखिर कार कोरोना के इस जंग में कोरोना को मात देकर अपने घर वापस चले गए। सभी 6 व्यक्तियों को उपखंड व जनपद पंचायत प्रशासन द्वारा राशन,किट एवं मिठाईयां भेंट की गई।

कोरोना को मात देने वाले इन व्यक्तियों पर फूल बरसाकर व तालियां बजाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट नीलेश शर्मा, जनपद पंचायत चितरंगी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तरुण कुमार रहंगडाले,खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र सिंह,एपीओ अभिषेक पांडेय,सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मनीष सिंह चौहान,एवं गढ़वा टी आई मौजूद रहे।

आपको बता दे कि पूर्व में 11 पॉजिटिव मरीजो में से 6 व्यक्तियों के स्वास्थ्य होने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीज की संख्या 5 बची थी। लेकिन कल रात रीवा लैब से आई रिपोर्ट के अनुसार एक और व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जिससे अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की कुल संख्या 6 हो गई है। वही कुछ दिन पूर्व 75 वर्ष महिला की संभावित रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मौत हो गई थी लेकिन रीवा लैब मृत महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वही जिला कलेक्टर के पहल से ग्रीन जोन से ऑरेंज जोन की तरफ बढ़ रहे। सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य विभाग और जागरूकता फैलाकर कोरोना पर शिकंजा कसते हुए ऑरेंज जोन से ग्रीन जोन की तरफ अग्रसर है। बहुत जल्द ही सिंगरौली जिला कोरोना मुक्त होगा।

MP Breaking News भोपाल के सीनियर अधिकारियो के निर्देश पर किया वृक्षारोपण

बीते दिन विश्व पर्यावरण दिवस के दिन एम पी ब्रेकिंग न्यूज भोपाल हेड ऑफिस के सीनियर अधिकारियो के निर्देशन में सिंगरौली जिले में एम पी ब्रेकिंग न्यूज के रिपोर्टर राघवेन्द्र सिंह गहरवार के द्वारा दर्जनो छायादार व फलदार वृक्षों का रोपण किया गया

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews