टोटल लॉकडाउन में अवैध हथियार बेचने आया तस्कर गिरफ्तार, पांच अवैध हथियार बरामद

टोटल लॉकडाउन में अवैध हथियार बेचने आया तस्कर गिरफ्तार, पांच अवैध हथियार बरामद

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

कोरोना के कारण शहर में टोटल लॉक डाउन है और पुलिस मुस्तैद है जिसका फायदा मंगलवार को पुलिस को मिला। ग्वालियर STF ने मुखबिर की सूचना पर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बदमाश हथियारों का सौदा करने आया था लेकिन सौदा होने से पहले ही पकड़ लिया गया।

डीएसपी STF विजय सिंह भदौरिया के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेला ग्राउंड के पास अवैध हथियारों का सौदा होने वाला है। तस्कर मोटर साइकिल पर भिंड की तरफ से ग्वालियर के लिये निकल चुका है। पिन पॉइंट सूचना को गंभीरता से लेते हुए STF ने आसपास फोर्स तैनात कर दिया। जैसे ही मेला ग्राउंड के पास मुखबिर बताये हुलिये का युवक बाइक पर दिखा STF ने उसे रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो कमर में 315 बोर का लोडेड कट्टा मिला।

पुलिस ने जब गाड़ी की डिक्की की तलाशी ली तो उसमें 315 बार का कट्टा, दो देशी 32 बोर की पिस्टल और एक 315 बोर की अधिया और जिंदा राउंड मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम श्याम तिवारी बताया। वो ग्राम गजना, थाना फूफ जिला भिंड का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वो अवैध हथियार कहाँ से लाया था और किसे खपाने आया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews