तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ाया आरक्षक, अवैध हथियार बरामद

तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ाया आरक्षक, अवैध हथियार बरामद

खरगोन/हरदा।

प्रदेश में कोरोना वायरस(corona virus) के संक्रमण के बीच बदमाशों द्वारा गैरकानूनी काम थमने का नाम नहीं ले रहे थे। लेकिन अब इन अवैध कामों में पुलिसकर्मी(police) भी शामिल हो गए हैं। ऐसी ही एक घटना मध्यप्रदेश(madhya pradesh) के हरदा जिले से सामने आई है। जहां लॉकडॉउन(lockdown) के बीच पुलिसकर्मी द्वारा ही अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस की तस्करी की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरक्षक को हथियार की तस्करी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

दरअसल मामला खरगोन एवम् हरदा जिले के भीकनगांव का है। जहां डीआरपी लाइन में तैनात प्रधान आरक्षक रोहित यादव सिकलीकर को 5 अवैध पिस्टल, 3 देसी कट्टे और 6 राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद उन्होंने आरक्षक की घेराबंदी की थी। जहाँ रंगे हाथ पकड़ आने के बाद आरक्षक ने भागने का प्रयास किया लेकिन भीखनगांव पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह पवार ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हथियारों की एक खेप बमनाला से भीकनगांव की और आ रहा है। जिसके बाद आरोपी की घेराबंदी कर उसे दबोचा गया। जिसके बाद पता चला की आरोपी हरदा जिले के डीआरपी लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक रोहित यादव है। आरोपी की चेकिंग की गई तो उसके कब्जे से 5 अवैध पिस्टल,3 देसी कट्टे ओर 6 राउंड जब्त किए हैं। आरोपी पर कार्यवाही की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews