बेटा ही निकला माँ का कातिल, बेरोजगारी बनी हत्या की वजह

बेटा ही निकला माँ का कातिल, बेरोजगारी बनी हत्या की वजह

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र में हुए महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे में ही सुलझा लिया। हत्यारा महिला का बेटा ही निकला। घटना की वजह बेरोजगार बेटे को माँ के द्वारा बार बार टोका जाना निकलकर सामने आई है।

एडिशनल एसपी पंकज पांडे के मुताबिक ग्वालियर थाना क्षेत्र के न्यू कृष्णा कॉलोनी में रहने वाली तारा बाई उर्फ रेणु की 25 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतिका के बेटे जितेंद्र ने पुलिस को बताया था कि वो पत्नी के साथ ऊपर वाले कमरे में सो रहा था और माँ अकेली नीचे सो रही थी । सुबह जब देखा तो माँ लहूलुहान मिली, किसी ने उसकी हत्या कर दी । घटना के बाद सीएसपी नागेंद्र सिंह ने ग्वालियर थाना प्रभारी बलवीर मावई और पुलिस फोर्स के साथ इस अंधे कत्ल की पड़ताल शुरू की। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट बुलाये और जब साक्ष्य इकट्टा किये तो शक की सुई नजदीकी व्यक्ति पर टिक गई।

पुलिस का स्नोफर डॉग जब पहुंचा तो उसने मृतिका के बेटे जितेंद्र का हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने जब जितेंद्र से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी जितेंद्र ने बताया कि वो बेरोजगार है, माँ उसे इसी बात के लिए टोकती थी। जिसके कारण झगड़े होते थे। इसलिए उसने गुस्से में हथौड़े, फनर और पेचकस से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews