किसान की पुलिस पिटाई से मौत मामले में एसपी जबलपुर का तबादला

transfer-in-forest-department

जबलपुर।संदीप कुमार

जबलपुर(jabalpur) में एक किसान की लॉक डाउन(lockdown) तोङने के आरोप में पुलिस(police) द्वारा की गई बेदर्दी से पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में शिवराज सरकार(shivraj government) ने जबलपुर एसपी अमित सिंह(sp amit singh) को हटा दिया है ।उनके स्थान पर सिद्धार्थ बहुगुणा नए एसपी होंगे।

सबसे पहले एमपीब्रेकिंगन्यूज(mpbreakingnews) ने ही यह खबर चलाई थी कि पुलिस द्वारा की गई निर्मम पिटाई के चलती जबलपुर में एक किसान की मौत हो गई थी जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ(former cm kamalnath) ने इस मामले में ट्वीट करते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी ।सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी जबलपुर को हटा दिया है।

बता दें कि सोमवार को बुजुर्ग किसान बंसीलाल जब अपने खेत से गाय को चारा खिला कर वापस आ रहे थे तो कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा उनकी बेदर्दी से पिटाई कर दी गई। जिसके बाद पुलिस उन्हें घायल अवस्था में ही छोड़कर वहां से वापस चली गई। परिजनों की सूचना के बाद उन्हें निजी अस्पताल(private hospital) में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews