बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों पर SP सख़्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों पर SP सख़्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

दतिया। सत्येन्द्र सिंह रावत।

सोमवार की शाम जिला पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने शहर भ्रमण किया। शहर भ्रमण के दौरान एसपी अमन सिंह राठौर ने स्वयं बाजार में निकलने वाले लोग के चेहरे पर बिना मास्क के होना पाया और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को लेकर लोगों की लापरवाही एवं एहतियातन रवैया में जागरूकता ना होने के कारण पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार एसपी अमन सिंह सोमवार की शाम शहर के भ्रमण पर निकले थे। शहर के भ्रमण के दौरान एसपी श्री सिंह ने बड़ा बाजार, टाउनहॉल समेत शहर के हृदय स्थल किला चौक का भ्रमण किया। उन्होंने स्वयं देखा कि लोग कोरोना सक्रमण को लेकर जरा भी जागरूक नहीं है और बेवजह एव बिना मास्क के लोग बाजार में घूम रहे हैं। जिसकी वजह से आए दिन कोरोना जैसी बीमारी के खतरे को भांपते हुए एसपी अमन सिंह राठौर ने पुलिस अधिकारियों को बिना मार्क्स के निकल रहे लोगों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कहा कि जो भी व्यक्ति बिना मार्क्स का बाजार में निकलते हुए शहर में देखा जाए तो उस पर सीईएफ की रसीद काटकर जुर्माना वसूल किया जाए और भविष्य में मास्क लगाने की जागरूकता लाने के लिए चेतावनी भी दी जाए। इसके फल स्वरुप लोगों को जागरूक किया जा सकेगा कि कोरोना नामक बीमारी अभी इस देश से खत्म नहीं हुई है। जिसके लिए हम सभी को मिलजुल कर प्रयास प्रयास करने होंगे और उससे बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाना अनिवार्य रूप से जारी रहेगा। कोई भी व्यक्ति मास्क नहीं लगेगा आएगा तो उसे पुलिस की कार्रवाई से गुजरना होगा। एसपी श्री सिंह ने बताया है कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य जिले भर में यह अभियान छेड़ा जा रहा है कि लोग कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मास्क का लगाना अपनी दिनचर्या में शामिल रखे। इसमें सहयोग हेतु रेड क्रॉस सोसाइटी का सहयोग भी लिया जा रहा है। जिस व्यक्ति से कार्यवाही कर जुर्माना वसूल करेंगे उसी जुर्माने की राशि से हम आम नागरिकों के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से मास्क तैयार करा कर लोगों में वितरण किया जाएगा। जिससे लोग और अधिक से अधिक जागरूक हो सके। एसपी के शहर भ्रमण के दौरान कोतवाली टीआई धनेंद्र सिंह भदोरिया, सब इंस्पेक्टर अजय अंबे, यातायात थाना प्रभारी सूबेदार गौतम सिंह बघेल तथा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews