बड़ी खबर : उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव

बड़ी खबर : उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश यादव

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (SP supremo Akhilesh Yadav) ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सोमवार को उन्होंने सभी को चौंकाते हुए ऐलान किया है कि वे इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि वो छोटी पार्टियों से गठबंधन कर रहे हैं और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के साथ गठबंधन तय है बस सीटों के बंटवारे पर अभी विचार-विमर्श करना बाकी है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- अच्छी खबर: PNB में है आपका खाता तो मिल सकता है 3 लाख तक का फायदा

इस बड़े ऐलान को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का कहना है कि वे खुद को किसी एक सीट से बांधकर नहीं रखना चाहते हैं। वे पूरे प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार करना चाहते हैं। वहीं यदि पार्टी सत्ता में आती है तो निश्चिततौर पर मुख्यमंत्री अखिलेश ही बनेंगे। आपको बता दें, मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र अखिलेश अभी आजमगढ़ से सांसद हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews