SP की दो टूक- चोरी के मामले ट्रेस न होने 4 TI खुद को सस्पेंड समझें

SP की दो टूक- चोरी के मामले ट्रेस न होने 4 TI खुद को सस्पेंड समझें

मुरैना।संजय दीक्षित।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने क्राइम मीटिंग में जिले भर के थाना प्रभारियों के इलाकों में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बड़ी चोरियों को ट्रेस करने के लिए जौरा, देवगढ़,बागचीनी और चिंनोनी थाना प्रभारियों को 7 दिन का समय दिया है। पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी रेंक के दोनों अधिकारियों के वर्किंग पर भी नाराजगी जाहिर की। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि 7 दिन में चोरियों के अपराध ट्रेस नहीं हुए तो देवगढ़,चिंनोनी, जौरा व बागचीनी थाना प्रभारी खुद को सस्पेंड समझे ।समीक्षा बैठक में श्री सुजानिया ने सिविल लाइन थाना प्रभारी ,सरायछोला व महुआ थाना पर प्रभारी को मीटिंग को 307 के फरार आरोपियों को गिरफ्तार नही करने पर कड़ी फटकार लगाई।अपराध समीक्षा बैठक में आधा घंटा लेट आने पर नगरा थाना प्रभारी नरेश निरंजन को मीटिंग से बाहर कर दिया ।पुलिस अधीक्षक श्री सुजानिया ने क्राइम मीटिंग में यह भी निर्देश दिए थे किसी भी प्रकरण में क्रॉस कायमी होने से पहले पुलिस अधीक्षक के बिना पूछे कोई भी क्रॉस कायमी नही होना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews