SSC Recruitment 2022 : एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C, D के लिए मांगे आवेदन, 12वीं पास भी कर सकते है अप्लाई

ssc cpo result 2023

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर या नीचे दिए गए लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के आखिरी तिथि 05 सितंबर 2022 है।

ऑनलाइन चालान जमा करने की आखिरी तारीख 05 सितंबर है जबकि ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए 06 सितंबर रात 11 बजे तक का समय दिया गया है। आवेदन में 07 सितंबर 2022 तक संशोधन (correction) किया जा सकता है।

इस तारीख को होगी परीक्षा

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा ओपन कॉम्पिटेटिव कंप्यूटर बेस्ड होगी।

ये भी पढ़े … लॉर्ड्स के मैदान से क्रिकेट को अलविदा कहेंगी झूलन गोस्वामी!

भारत सरकार के मंत्रालय/विभाग/संगठन में स्टेनो पद पर नौकरी के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य हैं, जिनके पास स्टेनोग्राफी में कौशल हासिल है। हालांकि, अभी तक भर्ती की सीटों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीदवार नियमित आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहे।

कौन कर सकता है आवेदन?

मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास उम्मीदवार एसएससी स्टेनो जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

उम्र सीमा

उम्मीदवारों की उम्र 01 जनवरी 2022 को ग्रेड सी के लिए 18 वर्ष से 30 वर्ष और ग्रेड डी के लिए 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़े … कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ में हुई महिमा चौधरी की एंट्री, सामने आया फर्स्ट लुक, यहां देखे

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिला उम्मीदवारों के साथ-साथ अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग व्यक्तियों और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों (ईएसएम) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

अप्लाई करने के लिए क्लिक करें

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews