पन्ना में 10 वर्षीय बाघिन पी-213 की हुई संदिग्ध मौत

पन्ना में 10 वर्षीय बाघिन पी-213 की हुई संदिग्ध मौत

जबलपुर। संदीप कुमार

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व की 10 वर्षीय बाघिन पी- 213 आज संदिग्ध स्थिति में मृत पाई गई है। रेडियो कॉलर युक्त यह बाघिन पन्ना कोर क्षेत्र के तालगांव सर्किल में ट्रेकिंग दल को मृत हालत में मिली है। बाघिन की मौत कैसे व किन परिस्थितियों में हुई, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। वन्य प्राणी चिकित्सक सहित टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।

क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व के.एस. भदोरिया ने मौत की पुष्टि की है।उनका कहना है कि घटनास्थल का जायजा लेने व पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। बाघिन पी-213 पन्ना टाइगर रिजर्व की सबसे ज्यादा चर्चित और चहेती बाघिन थी। तालगांव रेस्ट हाउस में आराम फरमाते हुए इस बाघिन की फोटो बीते माह सुर्खियों में रही है। स्वभाव से बेहद सीधी और पर्यटकों को सहजता से दिख जाने वाली यह बाघिन कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।

इसलिए लोग इसे पन्ना की रानी कहकर पुकारते थे। पन्ना टाइगर रिजर्व को बाघों से आबाद करने में अहम भूमिका निभाने वाली बाघिन पी- 213 बाघ पुनर्स्थापना योजना के तहत कान्हा से लाई गई बाघिन टी-2 की संतान है। बाघिन टी-2 ने अक्टूबर 2010 में इसी वन परिक्षेत्र में इसे जन्म दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाघिन का पल्स रेट कल रात से बढ़ा हुआ था, जिसकी जानकारी ट्रैकिंग दल को थी। आज जब बाघिन की खोज खबर ली गई तो वह बीट महुआ मोड़ सर्किल तालगांव में मार्ग पर मृत पड़ी मिली। अपुष्ट जानकारी यह भी मिली है कि बाघिन का किसी नर बाघ से संघर्ष हुआ है, जिससे उसकी मौत हुई है।
संदीप कुमार

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews