साइकिल से अपने सपनों की मंजिल तय करनी वाली टॉपर को “तंखा” ने किया फोन, की उज्ज्वल भविष्य की कामना

साइकिल से अपने सपनों की मंजिल तय करनी वाली टॉपर को “तंखा” ने किया फोन, की उज्ज्वल भविष्य की कामना

जबलपुर।संदीप कुमार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अजनोल गाँव में रहने वाली रोशनी भदौरिया रोजाना 24 किलोमीटर साइकिल से स्कूल जाकर न सिर्फ टॉप किया बल्कि टॉप टेन की लिस्ट में शामिल अपनी जगह भी बनाई।छात्रा की इस प्रतिभा को देखते हुए रोशनी को न सिर्फ जिला प्रशासन ने सम्मानित किया बल्कि उसे अब हर तरफ से बधाई भी मिल रही है।राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने भी रोशनी भदौरिया को फोन कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है हाई स्कूल में टॉप किये गए 10 छात्रों को भी प्रोत्साहन के रूप में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने एक एक लेपटॉप देने का वायदा किया है।

मुख्यमंत्री को पत्र लिख किया विवेक तंखा ने अनुरोध

राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को राज्य के मुखिया होने के नाते अपील की है कि ऐसे बच्चे जिनमे की प्रतिभा भरी हुई है उन्हें निखारने के लिए सरकार “टेलेंट हंट” अभियान की शुरुआत करे जिससे कि ज्वंलत मस्तिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश का नाम ऊंचा कर सके।राज्यसभा विवेक तंखा ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में “टेलेंट हंट” के लिए अमेरिका सहित कई देशों के नामो का उल्लेख भी किया है।उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि ग्रामीण अंचलों के विद्यालय में रोशनी भदौरिया और अभिनव जैसी कई प्रतिभा छुपी हुई है जिन्हें सामने लाने एवं निखारने के लिए “टैलेंट हंट” अभियान मददगार साबित होगा ।

मेदांता अस्पताल के मुखिया और उद्योगपति मुंजाल जी रोशनी को देंगे इलेक्ट्रिक साइकिल

पढ़ाई के लिए रोजाना साइकिल से 24 किलोमीटर का सफर तय करने वाली भिंड की रोशनी भदौरिया को मेदांत अस्पताल के मुखिया डॉक्टर नरेश त्रेहन और भारत के नामी उद्योगपति मुंजाल जी जल्द ही इलेक्ट्रिक साइकल भेंट करेंगे।ये जानकारी राज्यसभा सांसद ने ट्वट के जरिए दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews