उपचुनाव से पहले शिक्षक संघ की शिवराज सरकार से बड़ी मांग

उपचुनाव से पहले शिक्षक संघ की शिवराज सरकार से बड़ी मांग

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट

कोरोना काल(Corona era) में चरमराई अर्थव्यवस्था(Economy) के बीच एक तरफ जहां सरकार सबके लिए कुछ ना कुछ बड़े ऐलान करते रही हैं। वही शिक्षा विभाग में संविलियन करवाने, हर महीने की 1 तारीख को वेतन भुगतान कराने और अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों ने नायब तहसीलदार(Naib Tehsildar) को ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही प्रदेश संगठन मंत्री राम चरण वर्मा ने शिक्षा विभाग के कई और मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया है।

दरअसल मध्य प्रदेश प्रांतीय शिक्षक संघ(Madhya Pradesh Provincial Teachers Association) के निर्णय पर ब्यावरा में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने नए तहसीलदार या जैन को ज्ञापन सौंपा। इसे प्रदेश संगठन मंत्री राम चरण वर्मा ने शिक्षा विभाग में संविलियन, प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ देते हुए पूर्व पेंशन और परिवार पेंशन योजना में लाभ दिलाने, अनुकंपा,कोरोना योद्धा में शामिल कर कोरोना योद्धा योजना का लाभ देने और ग्रेच्युटी की मांग की है। वहीं शिक्षक संघ ने यह भी मांग की है कि महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2019 अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशन भोगियों को भी अनुकंपा नियुक्ति, पूर्व पेंशन परिवार को अदा करने और 16 शिक्षकों की बहाली शीघ्र कराने सहित महीने की 1 तारीख को वेतन देने की मांग भी की गई है।

बता दे कि प्रांतीय शिक्षक संघ समय-समय पर राज्य शासन से अनुकंपा नियुक्ति कोरोना योद्धा योजना में शामिल किए जाने एवं पेंशन योजना का लाभ दिए जाने की मांग करता रहा है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं शिक्षक संघ का कहना है की कोरोना काल में शिक्षक भी कोरोना योद्धा की भूमिका में है बावजूद इसके उनकी अनदेखी हो रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews