महुआ से निर्मित सैनिटाइजर का जिला पंचायत सीईओ ने किया विमोचन 

महुआ से निर्मित सैनिटाइजर का जिला पंचायत सीईओ ने किया विमोचन 

अलीराजपुर।यतेंद्रसिंह सोलंकी।

मध्यप्रदेश(madhya pradesh) शासन के सचिव(Secretary) मनोज श्रीवास्तव(manoj  srivastava) के निर्देशन में मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन उदयगढ़ के ग्राम धामंदा के श्री हरि आजीविका स्वयं सहायता समूह द्वारा महुआ की आसवन विधि के अर्क से निर्मित सेनीटाइजर(sanitizer) का विमोचन किया। जिला पंचायत सीईओ(CEO) एस के मालवीय ने बताया कि स्वयं सहायता समूह  के माध्यम से तैयार सेनीटाइजर का उपयोग ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा(MANREGA) के तहत कार्य कर रहे मजदूरों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। आजीविका मिशन की इस अभिनव से महिला समूह से जुड़े सदस्यों को आय प्राप्त होगी  वही रोजगार के अवसर भी खुल जाएंगे।

जिला परियोजना प्रबंधक शीला शुक्ला ने बताया क जिले में सहायता समूहो द्वारा  सैनिटाइजर, मस्क(Mask) निर्माण  आदि कार्य बड़ी तेजी से किए जा रहे हैं। जिन्हें विभिन्न विभागों(department) एवं संस्थाओं को उनकी मांग के अनुरूप उपलब्ध करवाया है। विकासखंड विजय सोनी के अनुसार  महुआ से तैयार अरक में एसेंस अन्य सामग्री मिलाकर स्वयं सहायता समूह के सदस्य सेनीटाइजर का निर्माण कर रहे हैं। विमोचन कार्यक्रम के दौरान  जिला प्रबंधक जीएस तोमर, विकास खंड प्रबंधक प्रशांत मेहता मगनसिंह चौहान भूरसिंह धाकड़ रमेश बामनिया, कपिल सूर्यवंशी जिला पंचायत का अमला भी उपस्थित था। तैयार किए गए सैनिटाइजर का सभी के द्वारा उपयोग किया गया एवं उसकी गुणवत्ता को सराहा गया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews