आरक्षक ने नदी में कूदकर की आत्महत्या, भाई को मैसेज करके लिखा “आई लव यू”

आरक्षक ने नदी में कूदकर की आत्महत्या, भाई को मैसेज करके लिखा “आई लव यू”

खरगोन।

लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश में लगातार अधिकारियों के खुदकुशी के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब खरगोन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक आरक्षक ने खुदकुशी के इरादे से नर्मदा में छलांग लगा दी। हलाकि अभी तक आरक्षक का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस और खोजी टीम आरक्षक के जाँच में लगी हुई है।

दरअसल घटना सोमवार दोपहर की है। जब आरक्षक ने खुदकुशी की नियत से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी है। खुदकुशी से पहले आरक्षक ने अपने भाई को वाट्सएप में मैसेज किया था। मैसेज में आरक्षक ने लिखा था आप सभी को मिस करुंगा। लव यू बाबू। मेरी बाइक नर्मदा नहर के किनारे खड़ी है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने आरक्षक को नदी में छलांग लगाते हुए देखा। पुलिस ने सुचना मिलते ही मौके पर पहुँच कर स्थिति को संभाला। गोताखोर की टीम पहुंच गई है। वहीं नहर में आरक्षक की तलाश जारी है।

बता दें कि आरक्षक मूल रूप से खरगोन निवासी आरक्षक राकेश पाटीदार सेंधवा ग्रामीण थाने में पदस्थ था। वह छुट्टी में घर आया हुआ था। आज नर्मदा नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की है। अभी तक फ़िलहाल खुदकुशी का कारन स्पस्ट नहीं हो पाया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews