लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखते नजर आए यहां के जनपद सीईओ, कोरोना का दिया बहाना

लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखते नजर आए यहां के जनपद सीईओ, कोरोना का दिया बहाना

छतरपुर, संजय अवस्थी

जिले में लॉक डाउन का जनपद सीईओ द्वारा उल्लंघन करने का मामला सामना आया है। मामला ये है कि जनपद सीईओ ने आज रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी कार्यालय मे पंचायतकर्मियों की  बैठक बुलाई और सभी पंचायतकर्मियों को एक हॉल मे एक साथ बैठा दिया।

साथ ही बाहर कार्यालय के मैन गेट पर ताला झड़ दिया ,लेकिन कोरोना की गाईड लाईन के अनुसार न ही सोशल डिस्टेंस का बैठक मे पालन किया गया साथ ही कई लोग मास्क नहीं लगाये थे ,इतना ही नही स्वंय जनपद सीईओ बिना मास्क लगाये बैठक कर रहे थे। जबकि जिले मे 24 जुलाई से लगातार लॉक डाउंन जारी है ,जब मीडिया को इस बारे मे जानकारी लगी तो पंचायतकर्मियों अपने मुंह छिपाते बैठक से निकलते देखे गये।

जब जनपद सीईओ से लॉक डाउंन में बैठक बुलाने के औचित्य पर सवाल किये गया ,तो वह अपनी सफाई कोरोना पर देने लगे ,उनका कहना था कि कोरोना और विकास कार्यों पर बैठक बुलाई गई थी ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews