
देवास, सोमेश उपाध्याय
जिले मे उपचुनाव के पूर्व कांग्रेस-भाजपा व नेताओं द्वारा एक दुसरो पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।पिछले दिनों काँग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का पत्र सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना था।वर्मा ने संघ प्रमुख को पत्र लिख कर सूचिता की राजनीति पर व्यक्तव्य देने की बात लिखी थी।इसके बाद पलटवार में भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा ने भी पत्र जारी कर सज्जन को समझाइश देते हुए कहा कि संघ हम जैसे करोड़ो लोगो की आस्था का केंद्र है।आपका कद इतना बड़ा नही जो आप परमपूज्य संघ प्रमुख को उनके व्यक्तव्य के बारे में बताए।वर्मा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए वंशवाद पर भी हमला बोला।वर्मा ने पूर्व विधायक मनोज चौधरी के काँग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर भी सज्जन सिंह वर्मा को जिम्मेदार ठहराया।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

