प्रदेश की जनता उपचुनावों में गद्दारों को सिखायेगी सबक- मिर्ची बाबा

प्रदेश की जनता उपचुनावों में गद्दारों को सिखायेगी सबक- मिर्ची बाबा

मुरैना|संजय दीक्षित

प्रदेश में फिर से कमलनाथ की सरकार बनने का दाबा करने वाले मिर्ची बाबा के नाम से प्रख्यात एवं काॅग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नजदीकी संत ने सुमावली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया।भृमण के दौरान मिर्ची बाबा ने खरीद फरोख्त कर बनाई गई सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद उपचुनावों में काॅग्रेस की सरकार फिर से बनाने का दाबा भी किया हैं। मिर्ची बाबा ने मां समान पार्टी के साथ गद्दारी करने बालों को उपचुनावों में सबक सिखाने की बात भी ग्रामीणों से कही। इस दौरान उन्होंने जौरा, सुमावली, दिमनी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर उम्मीदवारों के संबंध में चर्चा की।

जानकारी के मुताबिक महा मंण्डलेश्वर एवं संत अपने काफिले के साथ गोपनीय रूप से सुमावली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भृमण करने पहुंचे थे। इसी क्रम में धमकन गांव पहुंचे मिर्ची बाबा ने गांव के हनुमान मंदिर पर एकत्रित लगभग आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण एवं अपने अनुयायियों से सुमावली विधानसभा क्षेत्र से काॅग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशियों एवं उनकी जीत की संभावनाओं के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए मां समान पार्टी के साथ गद्दारी करने बालों को सबक सिखाने की बात कहते हुए आगामी उपचुनावों में काॅग्रेस के पक्ष में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की बात भी कही। ग्रामीणों से चर्चा करने के बाद बाबा यहां से जौरा विधानसभा में चर्चा करने के लिये रबाना हो गये। मिर्ची बाबा ने बताया कि प्रदेश में काॅग्रेस के मुखिया कमलनाथ के साथ साधु,संत एवं धर्म गुरूओं ने भी छल,कपट एवं साजिशें रचकर महज सत्ता सुख के लिये बनाई शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के साथ में भृमण करने आया हूं। प्रदेशभर में बिकाऊ विधायकों के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इसलिये वे जनता का सामना भी नहीं कर पा रहे हैं। इस बार उपचुनावों में विभिन्न सीटों पर योग्य उम्मीदवार चुनने में भी संतजन सहयोग कर रहे हैं। वे अभी तक भिण्ड जिले की कुछ विधानसभाओं के उम्मीदवारों के संबंध में चर्चा कर चुके हैं एवं यहां से वे जौरा,मुरैना एवं दिमनी विधानसभाओं में चर्चा कर रिपोर्ट काॅग्रेस हाई कमान को सौंपेगे।

भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना

अल्प प्रवास पर आये मिर्ची बाबा ने इस दौरान प्रदेश की शिवराज सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने माताओं को शराब की दुकान पर बैठाकर हमारी भारतीय संस्कृति का घोर अपमान किया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में महिला अपराध बढ़ने,किसानों के बिजली बिल कई गुना बढ़ाये जाने एवं पाप नाशिनी नर्मदा नदी को बर्बाद करने के लिये भी भाजपा की शिवराज सरकार को उखाड़ फेंकना हैं।कमल को खिलने से पहले ही मुर्झा देंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews