जेल में कैदी ने गुप्तांग काट शिव को चढ़ाया, बोला- भोले ने सपने में आकर कहा था

जेल में कैदी ने गुप्तांग काट शिव को चढ़ाया, बोला- भोले ने सपने में आकर कहा था

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी ने अपना गुप्तांग काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दिया। घटना की जानकारी लगते ही जेल स्टाफ उसे लेकर जयारोग्य अस्पताल भागा और ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया । अभी कैदी की हालत स्थिर बनी है। कैदी का कहना है कि उसे सपने में भगवान भोलेनाथ ने दर्शन देकर ऐसा करने के लिए कहा था।

ग्वालियर सेंट्रल में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंदी लहूलुहान हो गया। जेलर प्रभात कुमार शर्मा के मुताबिक हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी विष्णु सिंह राजावत सुबह रोज की तरह जेल में बने शिव मंदिर में पूजा करने गया था इसी दौरान उसने सुबह 6 बजे अपना गुप्तांग काटकर शिव जी पर चढ़ा दिया। घटना की जानकारी लगते ही जेल स्टाफ ने जेएएच के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया है। उधर घायल बंदी विष्णु का कहना है रात को उसके सपने में भगवान भोलेनाथ आये थे उन्होंने मुझे ऐसा करने का आदेश दिया था और मैंने आज मंदिर में अपना गुप्तांग उन्हें भेंट कर दिया। उसने बताया कि उसने मंदिर में रखी चम्मच का धारदार हथियार(कट्टन) बनाया और अपना गुप्तांग काट दिया। विष्णु भिंड जिले का रहने वाला है उसने ऊमरी थाने में घुसकर पुलिस वालों की हत्या की थी। विष्णु हत्या सहित अन्य मामलों में कुल 63 साल की सजा भुगत रहा है और वो दो साल से सेंट्रल जेल में बंद है। डॉक्टर विष्णु की हालात पर नजर रखे हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews