सरेआम उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, क्षेत्र में तैनात नहीं कोई पुलिसकर्मी

सरेआम उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, क्षेत्र में तैनात नहीं कोई पुलिसकर्मी

सीहोर।अनुराग शर्मा

जिले को पूरी तरह से लॉक डाउन के बाद भी लोग लगातार निर्देशों का उल्लंघन करते आ रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा सीहोर के बमुलिया क्षेत्र में देखने को मिला। जहां गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं खुलेआम से सरकार के निर्देशों एवम् अपील का मजाक बनाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई है।

दरअसल मंगलवार को सीहोर के बमुलिया क्षेत्र में गैस वितरण के वक्त अचानक से लोग लॉक डाउन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए सोशल डिस्टेंस भूल बैठे। वहीं भीड़ द्वारा मास्क का उपयोग भी नहीं किया गया है।इसके साथ ही सीहोर के बमुलिया क्षेत्र में किराना दुकानदार भी लोगों से मनमानी रकम वसूल रहे हैं। बता दें कि बमुलिया में कोई पुलिसकर्मी तक तैनात नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews