CRPF जवान के घर चोर घुसे, पुलिस की चौकसी को चुनौती

-Challenge-of-theft

ग्वालियर।अतुल सक्सेना। 14 अप्रैल तक घोषित लॉक डाउन में लोगों को घरों में रहने और उनके लिए बुनियादी सुविधा जुटाने के लिए शहर की पुलिस सड़कों पर है और कड़ी सतर्कता बरत रही है बावजूद इसके उसकी चौकसी को चोरों ने चुनौती दे दी। और एक CRPF जवान के घर को निशाना बना दिया।

जानकारी के अनुसार महाराजपुरा थाना क्षेत्र में आदित्यपुरम के गोकुल विहार में पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर का निवास है। वो CRPF में है और उसकी पोस्टिंग बालाघाट नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हैं। इस घर में उसकी पत्नी विमलेश अपने बच्चों के साथ रहती है उसकी मदद के लिए उसका भाई धारा सिंह साथ रहता है। पिछले दिनों पुष्पेंद्र के पिता की मृत्यु हो गई थी इसलिए वो छुट्टी पर आया था और वो पत्नी बच्चे और साले के साथ पैतृक गाँव टिकरी गया था। घर को सूना देख बीती रात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाते हुए धावा बोला और CRPF जवान के घर में रखे 30,000 रुपये कैश, सोने चांदी के गहने और LED टीवी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पड़ोसियों को तब लगी जब उन्होंने पुष्पेंद्र के घर का दरवाजा खुला देखा। पड़ोसियों ने पुलिस और पुष्पेंद्र दोनों को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है। लेकिन इस घटना ने साफ कर दिया है लॉक डाउन के चलते पुलिस भले ही चौकस हो, ग्वालियर में बदमाशों के होंसले उससे बुलंद हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews