Police Promotion: भिंड के इन पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, यहां देखें लिस्ट

katni

भिण्ड, गणेश भारद्वाज। मध्यप्रदेश  (Madhya Pradesh) के भिंड जिले (Bhind District) में पुलिसकर्मियों (MP Police) को पदोन्नति (Promotion) दी गई है।यह पदोन्नति (Promotion) भिंड एसपी (Bhind SP) द्वारा दी गई है।  जिले में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा 11 पुलिस इंस्पेक्टर्स को इधर से उधर किया  गया है।

यह भी पढ़े.. Promotion: मध्यप्रदेश में अब इन पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, बनाए गए DSP

जारी लिस्ट के अनुसार, निरीक्षक राजकुमार शर्मा कोतवाली भिण्ड के नवीन टाउन इंस्पेक्टर होंगे। कोतवाली से इंस्पेक्टर उदयभान सिंह यादव रौन थाने की जिम्मेदारी दी गई है ।वही रौन से इंस्पेक्टर कुशल सिंह भदौरिया को लहार भेजा गया है। इसी प्रकार मेहगांव थाने की कमान इंस्पेक्टर डीबीएस तोमर को सौंपी गई है।

मेहगांव थाना प्रभारी शिवसिंह यादव को मौ भेजा गया है तो हाल ही में पदोन्नत किये गए विनय तोमर और नरेंद्र सिंह कुशवाह को उमरी और गोहद भेजा गया है। आज जारी किए गए आदेश में असवार थाना प्रभारी संजीव कुमार तिवारी को बनाया गया है ।वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में काम कर रहे विनोद विनायक करकरे को हरिजन थाने का प्रभारी बनाया गया है।

Promotion

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews