खाताधारकों के लेन-देन के लिए 15 जून से बैंक में होंगे ये नियम, कलेक्टर ने दिए निर्देश

खाताधारकों के लेन-देन के लिए 15 जून से बैंक में होंगे ये नियम, कलेक्टर ने दिए निर्देश

बुरहानपुर।शेख रईस

जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं इसे नियंत्रित करने के लिए आगामी आदेश तक लॉकडाउन लागू है। इस दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्र में बैंकों की समस्त शाखाओं/कियोस्क सेंटर/ग्राहक सेवा केन्द्र/बी.सी.पाईंट से सभी खातों से लेनदेन के लिए 15 जून से व्यवस्थाएं की जा रही है। सामान्य खातेधारकों से लेनदेन का समय प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक होगा। कंटेनमेंट क्षेत्र में बी.सी द्वारा होम डिलेवरी/डोर टू डोर लेनदेन की व्यवस्था होगी।

ऐसी होगी लेनदेन की व्यवस्थाः-

कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि खाताधारकों के अंतिम अंक के आधार पर बैंकों से लेनदेन के लिए दिवस निर्धारित किये गये है।
ऽ जिन खाताधारकों के खाते का अंतिम अंक ××××××0 व ××××××1 होगा वे सोमवार को लेनदेन कर पायेंगे।
ऽ जिन खाताधारकों के खाते का अंतिम अंक ××××××2 व ××××××3 होगा वे खातेधारक मंगलवार को लेनदेन कर सकेंगे।
ऽ जिन खाताधारकों के खाते का अंतिम अंक ××××××4 व ××××××5 होगा वे बुधवार को लेनदेन कर पायेंगे।
ऽ जिन खाताधारकों के खाते का अंतिम अंक ××××××6 व ××××××7 होगा वे गुरूवार को लेनदेन कर सकते है।
ऽ जिन खाताधारकों के खाते का अंतिम अंक ××××××8 व ××××××9 होगा वे शुक्रवार को लेनदेन कर पायेंगे।

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों/कियोस्क सेंटर से लेनदेन हेतु पूर्व जारी व्यवस्था ही लागू होगी। उन्होंने सभी संबंधितों को निर्देश दिये है कि बैंको/कियोस्क सेंटर/ग्राहक सेवा केन्द्र/बी.सी.पाईंट से लेनदेन के दौरान शासन द्वारा दिशा-निर्देशानुसार मास्क लगाना अनिवार्य है तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना सुनिश्चित करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews