Indore News : इंदौर में चोरों का आतंक, भंवरकुआं क्षेत्र से 4 बदमाश गिरफ्तार

indore news

Indore News : इंदौर में चोरी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन चोरी, डकैती की खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक और खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले दिनों मसाला की दुकान पर लाखों रुपए के माल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था।

Indore : 4 आरोपी गिरफ्तार 

अब हाल ही में इस मामले के 4 आरोपितों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। इतना ही नहीं चोरों से लाखों रूपये का माल भी बरामद कर लिया गया है। आपको बता दें, पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के कौशल्या पुरी का है। जहां पिछले दिन हो पान मसाला की दुकान पर चोरों ने सिगरेट के कार्टून पान मसाला चोरी कर लिया था। दुकान मालिक ने इसकी शिकायत भंवरकुआं थाने में दर्ज कराई थी।

[dgv_vimeo_video id=”838574201″]

पुलिस ने इस पूरे मामले में टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पुराने नौकर की जानकारी सामने आई। जब उसे पकड़ा तो उसने पूरी वारदात को कबूल कर लिया। पुराने नौकर के साथ उसके तीन साथियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों से लाखों रुपए का माल बरामद कर लिया है और अन्य मामलों में पूछताछ जारी है। इसकी जानकारी थाना प्रभारी शशिकान्त चौरसिया ने दी।

इंदौर से शकील शिकंदर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews