MP News : चर्चाओं में गुना कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का यह फरमान

guna collector

गुना, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना जिले के कलेक्टर ((Guna Collector ) कुमार पुरुषोत्तम (Kumar Purushottam) का एक फरमान चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें कहा गया है कि सड़कों की गुणवत्ता पर 50 फीसद जनता की मुहर के बाद ही अब ठेकेदार का भुगतान किया जाएगा। कलेक्टर के इस फरमान के बाद ठेकेदारों (Contractors) में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, सीसी रोड निर्माण (CC Road Construction) की लगातार मिल रही शिकायतों और हाल ही में कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता घटिया मिलने के बाद ही गुना कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम(Guna Collector Kumar Purushottam) ने यह निर्देश दिए है । जिसके तहत अब नगर पालिका क्षेत्र (Municipal area) की सड़कों की गुणवत्ता को परखने के लिये वहां रहने वाले 50 फीसद जनता की मुहर लगना भी जरूरी होगी। इसके बाद ही सड़क निर्माण कराने वाले ठेकेदार का भुगतान किया जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब ठेकेदार के भुगतान में जनता की मुहर लगना भी जरूरी होगी।

कलेक्टर के इस निर्देश के बाद ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि अभी तक पार्षद की टीप से काम चल जाता था, जिसमें कई कमियां सामने आती थी, सड़कों में जल्दी गड्डे हो जाते, घटिया निर्माण की वजह से सड़कें भी जल्द ही उखड़ जाती थी, लेकिन अब किसी भी मोहल्ला-कॉलोनी में सड़क निर्माण होने के बाद ठेकेदार को उसी क्षेत्र के 50 फीसद रहवासियों से हस्ताक्षर कराना होंगे कि निर्माण सही किया गया है, तभी ठेकेदार का भुगतान हो सकेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews