कोरोना मुक्‍त हुआ MP का ये जिला

कोरोना मुक्‍त हुआ MP का ये जिला

अशोकनगर|हितेंद्र बुधोलिया

जिले में कोरोना से सक्रमित 07 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें जीएनएम प्रशिक्षण केन्‍द्र में स्‍थापित कोरेन्‍टाइन सेंटर से आज एक साथ डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना पर विजय पाकर कोरेन्‍टाइन सेंटर से रवाना होने के दौरान कलेक्‍टर डॉ. मंजू शर्मा, अपर कलेक्‍टर डॉ. अनुज रोहतगी,मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. जे आर त्रिवेदिया, सिविल सर्जन डॉ. हिमांशु शर्मा, एसडीएम श्री सुरेश जादव, चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य अमले ने पुष्‍प वर्षाकर कर एवं तालियां बजाकर सभी का स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर कलेक्‍टर डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना के कुल 12 पॉजिटिव मरीज थे जिसमे एक महिला मरीज की मृत्‍यु भोपाल में हुए थी। जिला स्‍तर पर कोरेन्‍टीन सेंटर में भर्ती 11 संक्रमित मरीज पूर्ण रूप से स्‍वस्‍थ्‍य होकर अपने घर पहुंच गए है। चार मरीज पूर्व में डिस्चार्ज किये जा चुके है जबकि आज एक साथ 7 मरीज डिस्चार्ज किये गये है। इस तरह अशोकनगर जिला कोरोना मुक्‍त हो गया है।  डिस्‍चार्ज होने के उपरांत समस्‍त मरीजों ने उपचार के लिए जिला प्रशासन, सभी चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टॉफ को धन्यवाद दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews