भाजपा छोड़ कांग्रेस में गई चंबल की इस महिला नेत्री ने शिवराज सिंह पर साधा निशाना

भाजपा छोड़ कांग्रेस में गई चंबल की इस महिला नेत्री ने शिवराज सिंह पर साधा निशाना

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन करने वाली भिंड की पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव ने भाजपा नेताओं सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। मिर्ची बाबा के साथ ग्वालियर ग्वालियर आई संजू जाटव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मामा शिवराज सिंह और उनकी पार्टी के लोग मंच पर बड़ी बड़ी बातें करते हैं लेकिन सब वादे झूठे होते हैं। गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व जनपद अध्यक्ष ने कहा कि मैं जब अध्यक्ष थी तब कोई काम नहीं करा पाती थी क्यों कि योजनाएं स्वीकृत हो जाती थी राशि की घोषणा हो जाती थी लेकिन खातों में राशि नहीं पहुंचती थी। संजू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने जब पार्टी छोड़ने का मन बनाया तो भाजपा के कुछ लोग मुझे भी खरीदना चाहते थे लेकिन मैं रणवीर जाटव नहीं हूँ। उन्होंने कहा कि मेरे पति को जबरन फंसाया गया उन्होंने कभी किसी रैली में सवर्णों के बारें में गलत नहीं बोला। मेरा पद चला गया सोचिये मेरी क्या स्थिति रही होगी। मैं मामा शिवराज के पास गई, सब नेताओं के दरवाजे खटखटाये लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। संजू ने भाजपा नेताओं पर भृष्टाचार के आरोप भी लगाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews