उपचुनाव से पहले इस अधिकारी का हुआ तबादला

उपचुनाव से पहले इस अधिकारी का हुआ तबादला

देवास/बागली।सोमेश उपाध्याय। डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector)अजित कुमार श्रीवास्तव का तबादला (Transfer) बागली से शाजापुर कर दिया गया है। वही श्रीवास्तव के स्थान पर 2016 बेच के अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी को पदस्थ करने के आदेश जारी हुए है। सोनी वर्तमान में शासन के आध्यात्म विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ है।

उपचुनाव (By election) से पहले अधिकारियों के तबादले जमीनी जमावट के तौर पर देखे जा रहे हैं।ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद प्रदेश के 22 सिंधिया समर्थक विधायको ने भी इस्तीफा दे दिया था। देवास जिले के बागली विकासखंड की हाटपिपल्या विधानसभा से विधायक मनोज चौधरी ने भी इस्तीफे दिया था। तभी से हाटपिपल्या विधानसभा रिक्त है। अब नियमानुसार छ:माह के भीतर ही यहां उपचुनाव होना है। परन्तु उसके पहले ही यहां पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अजित कुमार श्रीवास्तव का ट्रांसफर कर दिया गया है।माना जा रहा है कि बीजेपी बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है।

बता दे कि यह वही सीट है जिससे कई नेता ताल ठोक रहे है। हाल ही में पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने इस पर दावेदारी पेश की थी और पार्टी को इशारों ही इशारों में दूसरा विकल्प पर भी विचार करने की बात कह दी थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews