महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, राजस्थान में एक रेलवे स्टेशन मास्टर को भेजा पत्र, पुलिस अलर्ट मोड पर

राजस्थान के हनुमानगढ़ में रेलवे स्टेशन मास्टर को भेजे गए धमकी भरे पत्र में जैश ए मोहम्मद के नाम लिखा है, पत्र में लिखा है कि उज्जैन के महाकाल मंदिर को 2 नवंबर को बम से उड़ा दिया जायेगा।
Mahakal

Mahakal Temple Ujjain : विश्व प्रसिद्द महाकालेश्वर मंदिर को बम से उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिलने के सूचना के बाद से मप्र पुलिस सहित अन्य जाँच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं, ये धमकी पत्र के माध्यम से राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को भेजी गई है। पत्र में लिखा गया है कि “जिहादियों की मौत का बदला लिया जाएगा”। हालाँकि उज्जैन पुलिस ने अभी तक इस तरह के किसी भी पत्र की जानकारी होने से इंकार किया है।

धमकी भरे पत्र में जैश ए मोहम्मद का नाम 

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के हनुमानगढ़ में रेलवे स्टेशन मास्टर को भेजे गए धमकी भरे पत्र में जैश ए मोहम्मद के नाम लिखा है, पत्र में लिखा है कि उज्जैन के महाकाल मंदिर को 2 नवंबर को बम से उड़ा दिया जायेगा। इसके साथ ही राजस्थान के कुछ रेलवे स्टेशनों को भी बम से उड़ाने की बात भी धमकी भरे पत्र में लिखी है। पत्र मिलने के बाद से राजस्थान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। वहीं मध्य प्रदेश पुलिस भी अलर्ट मोड पर है।

धमकी भरे पत्र की चर्चा के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर 

उज्जैन एसपी ने फिलहाल ऐसे किसी भी पत्र की जानकारी होने से इंकार किया है लेकिन मंदिर को सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी है, पुलिस और सुरक्षा बलों की संख्या में वृद्धि की रही है, मंदिर परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये जा रहे हैं, उधर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पत्र की सत्यता की भी जाँच कर रही हैं कहीं ये किसी की शरारत तो नहीं है?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews