पत्रकार बनकर धमकाता था, पड़ोसी को मारी गोली, पहुंचा जेल

पत्रकार बनकर धमकाता था, पड़ोसी को मारी गोली, पहुंचा जेल

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

लॉकडाउन के बीच महाराजपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पड़ोसी को गोली मार दी। पुलिस ने गोली मारने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया और घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को एक मीडिया हाउस का पत्रकार बताकर लोगों को धमकाता था। उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पड़ोसी को गोली मारी है।

सीएसपी महाराजपुरा क्षेत्र रवि भदौरिया के मुताबिक बीती रात महाराजपुरा थाने को सूचना मिली कि दीन दयाल नगर के जी एल सेक्टर में गोली चली है। लॉक डाउन में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस सकते में आ गई। टीआई आसिफ मिर्जा बेग अपने स्टाफ के साथ वहाँ पहुंचे तो मालूम चला कि सुनील पंडित ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अनिल सिंह नामक युवक को गोली मारी है। दोनो पड़ोसी हैम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी रिवॉल्वर जब्त कर ली एवं घायल को अस्पताल भेज दिया गोली उसके पैर में लगी है। सीएसपी ने बताया कि ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी खुद को किसी न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर लोगों को धमकाता भी था जबकि ये किसी भी न्यूज चैनल के अधिकृत पत्रकार नहीं है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 307सहित अन्य धाराओं का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews