टीकमगढ: बाजार बंद रखने पर लोगों में आक्रोश, कलेक्टर से मिलने पहुंचे BJP नेता

टीकमगढ: बाजार बंद रखने पर लोगों में आक्रोश, कलेक्टर से मिलने पहुंचे BJP नेता

टीकमगढ़।आमिर खान। कोरोना के इस संकट से जूझ रहे आम लोगों के सामने अब आर्थिक संकट भी आने लगा है। ऐसे में टीकमगढ़ शहर को पूर्णतः बंद रखने के बाद लोगों में आक्रोश भी व्याप्त होता जा रहा है। इसके साथ कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का स्थान भी जिला अस्पताल में है, जो खतरनाक साबित हो सकता है। ये आइसोलेशन वार्ड प्रसूता वार्ड के भवन के ऊपर है और ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा है। इन दोनों मुख्य समस्याओं को लेकर अब आम लोगों ने जिला प्रशासन को घेरना शुरू कर दिया है। बाजार खोलने को लेकर भाजपा विधायक राकेश गिरी पहले ही कलेक्टर को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुके हैं, किन्तु इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसी को लेकर भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अमित नुना ने टीकमगढ़ कलेक्टर से मुलाकात की और बाजार खोलने साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों का आइसोलेशन वार्ड का स्थान बदलने के लिए कहा।
अमित नुना अपने आप में एक अलग ही व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। उन्होंने आज तक जिला प्रशासन से जो भी मांग की, वह प्रशासन को मानना ही पड़ी। वह संघ से जुड़े व्यक्ति है और भाजपा ने उन्हें टीकमगढ़ का जिला अध्यक्ष बनाकर लोगों की सेवा का अवसर दिया है। जब श्री नुना के पास ये दोनों समस्याएं आई, तो उन्होंने तत्काल कलेक्टर से मिलकर उन्हें अवगत कराया। फिलहाल अब तक कलेक्टर टीकमगढ़ हर्षिता सिंह ने कोई भी ऐसा आदेश नहीं किया है कि बाजार खोला जाएगा और आइसोलेशन वार्ड का स्थान बदला जाएगा, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि श्री नुना कि बात मानकर जिला प्रशासन निर्णय देर शाम तक लेते हुए इन दोनों समस्याओं का निराकरण करेगा। टीकमगढ़ शहर बंद होने से आम जन अब जरूरतों के सामान के लिए भी परेशानी झेल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews