इस जिले में रविवार को Total Lockdown, जानिए क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

इस जिले में रविवार को Total Lockdown, जानिए क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

बालाघाट।सुनील कोरे

प्रदेश में बढ़ते कोरोना प्रभाव को देखते हुए गृहमंत्री के प्रति सप्ताह रविवार को टोटल लॉक डॉउन के ऐलान के बाद बालाघाट जिले में 12 जुलाई को जिला प्रशासन ने टोटल लॉक डॉउन का आदेश जारी किया है।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दीपक आर्य ने 12 जुलाई 2020 को बालाघाट जिले में टोटल लॉकडाउन रखने के आदेश दिए हैं. दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत 12 जुलाई 2020 को प्रातः 5:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक बालाघाट जिले की सीमा में कोई भी बाहरी व्यक्ति और वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।. इसी प्रकार जिले के नागरिकों का भी बिना उचित कारण के घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।

क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

जिला प्रशासन द्वारा 12 जुलाई को जिले में किये गये टोटल लॉक डॉउन की अवधि में अति आवश्यक सेवाएं जैसे पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, मेडिकल स्टोर्स, दूरसंचार , विद्युत , नगर पालिका की सेवाएं जारी रहेंगी। इसके अलावा सभी बंद रहेगा। जिले के जनता से इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews