लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यापारी की दुकान सील

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यापारी की दुकान सील

मन्दसौर।तरुण राठौर

वैश्विक स्तर पर फैली हुई महामारी कोरोनावायरस से बचाव हेतु भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा जारी जनता कर्फ्यू लॉक डाउन लगाया गया है। लॉक डाउन के पालन में मन्दसोर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार आम जनता की सुरक्षा एवं हितों हेतु उच्च स्तरीय प्रयास किए जा रहे हैं।

लॉक डाउन के उल्लंघन करने वालों पर लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा मन्दसौर जिले के भानपुरा क्षेत्र में टोटल लॉक डाउन घोषित किया जा चुका था। किंतु गुप्ता प्रोविजन स्टोर भानपुरा के संचालक द्वारा उक्त आदेशों की अवहेलना करते हुए अपने प्रतिष्ठान को समयावधि पूर्व खोलकर व्यापार किया जा रहा था। जो कि टोटल लॉक डाउन के नियमों के विरुद्ध है। मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने उक्त प्रतिष्ठान को पुलिस प्रशासन द्वारा सील किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews