दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में 5 मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में 5 मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

नरसिंहपुर।

कोरोना(corona) काल के बीच मजदूरों के साथ हो रहे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी हाल में हुए औरंगाबाद रेल हादसे के बाद अब नरसिंहपुर(narsinghpur) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार देर रात नरसिंहपुर में हुए एक सड़क हादसे में ट्रक पलटने से 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई| वहीँ 2 गम्भीर घायल रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल मजदूरों को जबलपुर रेफर(refer) किया गया है। जहाँ 11 मजदूरों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

दरअसल शनिवार देर रात नरसिंहपुर के NH44 मुंगवानी थाना अंतर्गत ग्राम पाठा में अचानक ट्रक के पलट जाने से ये बड़ा हादसा हुआ है। हैदराबाद से 20 मजदूर आम से भरे ट्रक में छिपकर अपने घर वापस जा रहे थे। इन 20 मजदूरों में 11 झांसी जबकि 9 एटा से थे। ट्रक(truck) पलटने कि जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन जारी है। घायल मजदूरों को जबलपुर(jabalpur) रेफर कर दिया गया है। जहाँ 11 मजदूरों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीँ 2 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एडीएम मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी मजदूरों को हैदराबाद में क्वारंटाइन किया गया था। ये मजदूर क्वारंटाइन खत्म होने के बाद चोरी-छिपे अपने घर झांसी और एटा जा रहे थे। एडीएम ने बताया कि सभी मजदूर ट्रक के ऊपर बैठे हुए थे। हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए है। ट्रक हैदराबाद से झांसी जा रहा था। ठाकुर ने बताया कि मृतकों में से कुछ की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

दुर्घटना में दान साह (60) पिता मैपसिंह लोधी निवासी फिरोजाबाद नगला खसुरिया, योगेश (20) पिता विजेंद्र पाल सिंह हिनोना जिला एटा, टीटू कुमार (38) पिता राजश्री शर्मा जिला एटा, हिनोना, रीतेश (20) पिता शंभू अहिरवार, उदयवीर सिंह (26) पिता चंद्रवीर लोधी जिला ईटा हिनोना, डोरीलाल (26) पिता संताराम लोधी जिला एटा हिनोना घायल हुए हैं।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad) में हुए रेल हादसे (rail accident) में 16 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई| हादसे में जान गंवाने वाले सभी 16 मजदूर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रहने वाले थे| जिसके बाद प्रदेश के शिवराज सरकार ने मृतक मजदूरों के लिए 5-5 लाख रूपए की घोषणा की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews