दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत 

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत 

खंडवा।सुशील विधानी।

हरसूद रोड स्थित ग्राम जूनापानी के पास शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटनाक्रम के बाद मौके पर शववाहिनी नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया। जानकारी के अनुसार संदीप पाल (3) निवासी जूनापानी रात करीब 8.50 बजे स्कूटी से रतागढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान खंडवा की ओर से रॉग साइड आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। वहीं संदीप की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली टीआइ बीएल मंडलोई पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शव का पंचनामा बनाया और अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने ट्रक जब्त कर थाने में खड़ा कराया है। वहीं चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

ऑटो रिक्शा में अस्पताल पहुंचाया शव 

घटनाक्रम की जानकारी लगते ही जूनापानी के रहवासी मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना के बाद भी मौके पर शववाहिनी नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। स्थितियों को देखते हुए पुलिस भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया। वहीं ऑटो रिक्शा की मदद से शव को अस्पताल पहुंचाया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews