MP में दर्दनाक हादसा:अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत बच्चे की मौत

MP में दर्दनाक हादसा:अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत बच्चे की मौत

मंदसौर।

एक तरफ प्रदेश में कोरोना मे कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है वही दूसरी तरफ मंदसौर जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चंबल नदी में जा गिरी।हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार समेत शवों को बाहर निकाला।फिलहाल पुलिस शवों की शिनाख्त में जुटी है।

दरअसल, घटना राजस्थान सीमावर्ती क्षेत्र के चौमहला के पास की है। यहां चंबल नदी में एक तेज रफ्तार के गिरने से बड़ा हादसा हो गया। कार में सवार पति-पत्नी सहित बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार की रफ्तार तेज थी और जैसे ही कार चौमहला के पास पहुंची चालक का बैलेंस बिगड़ा और कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में जा गिरी ।नदी में पानी गहरा होने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में पति पति समेत एक बच्ची मौजूद थी। तीनों किसी जरूरी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकले थे और हादसा हो गया। गांव वालों की सूचना पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर मृतक के शव को बरामद किया है। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।फिलहाल शिनाख्त की जा रही है, इसके बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews