वेब शो ‘Taali’ का ट्रेलर रिलीज, किन्नर की भूमिका में दिखेंगी सुष्मिता सेन

वेब शो ‘Taali’ का ट्रेलर रिलीज, किन्नर की भूमिका में दिखेंगी सुष्मिता सेन

Taali Trailer : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा है। आज भी अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीतना बेहतर तरीके से जानती हैं। सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स बनने के बाद बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था और आज से 29 साल पहले यानी 1994 में उन्होंने यह खिताब अपने नाम किया था। यह खिताब जीतने वाली वह पहली भारतीय थी और इतने सालों बाद भी उनकी खूबसूरती में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं, इन दिनों सुष्मिता सेन अपनी वेब सीरीज ‘ताली’ को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है।

ट्रेलर हुआ रिलीज

इसी बीच आज उनके फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। क्योंकि आज इस शो का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। जिसमें वो ट्रांसजेंडर की भूमिका में नजर आने वाली है। जिन्हें अपने अस्तित्व के कारण बहुत कुछ झेलना पड़ता है। साथ ही, कुरीतियों का भी सामना करना पड़ता है। वो अपने हक के लिए लड़ती है। इस तरह आखिरकार उनकी तपस्या रंग लाती है और वो एक सोशल वर्कर के रुप में पहचान बनाती है।

लोगों के सुनने पड़ते हैं ताने

बता दें कि ‘ताली’ वेब सीरीज के ट्रेलर में सुष्मिता सेन के यंगर वर्जन से शुरू होती है। जिसके स्कूल लाइफ में उन्हें कोई समस्या नहीं होती लेकिन जैसे ही वो कॉलेज पहुंचती है लोगों के ताने सुनने पड़ते हैं। मामला इतना बिगड़ जाता है कि पहचान छुपा पाना उसके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। समाज के इस व्यवहार से परेशान होकर भी गौरी सावंत अपने वजूद से लड़ने का फैसला करती है। जिसमें वो कामयाब भी होती है।

रवि जाधव के निर्देशन में बना सीरीज

दरअसल, इस सीरीज को रवि जाधव के निर्देशन में बनाया गया है। जिसमें गौरी सावंत की कहानी दर्शायी गई है जो कि पेशे से सोशल वर्कर है और किन्नरों के हित में काम कर रही है। बता दें कि गौरी का नाम पहले गणेश नंदन था। उन्होंने अपने जीवन में कई बड़े उतार-चढ़ाव देखे। समय के साथ जब उनको अपने बारे में पता चला तो वो अपने पिता को नहीं बता पाईं और घर को हमेशा के लिए छोड़ दिया। जिसके बाद वे हमसफर ट्रस्ट पहुंची, जहां उन्होंने संघर्ष को आगे जारी रखने की ठानी और गणेश नंदर से गौरी सावंत बन गई। ‘ताली’ वेब सीरीज का 15 अगस्त से जियो सिनेमा पर शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज का मकसद समाज में सुधार लाना है। फिलहाल, दर्शकों को इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews