Transfer: MP में उप निरीक्षकों के तबादले, देखे लिस्ट

Transfer: MP में उप निरीक्षकों के तबादले, देखे लिस्ट

सागर, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के सागर(sagar) जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से उप निरीक्षकों के अग्रिम आदेश तक तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना(New posting) की है। हालांकि इनकी यह नवीन पदस्थापना अस्थाई रहेगी। वही आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से यह कार्यवाही सुनिश्चित की जानी है।

नवीन पदस्थापना के मुताबिक उप निरीक्षक लखनलाल राज, थाना सिविल लाइन को नवीन पदस्थापना के साथ थाना राहतगढ़ भेजा गया है। वहीं विवेक शर्मा (थाना मकरोनिया) को थाना देवरी, रामदीन सिंह (रक्षित केंद्र, सागर) को थाना खुरई शहर, वहीद खान (रक्षित केंद्र, सागर) को थाना गढ़ाकोटा, दीपक जामोद (रक्षित केंद्र, सागर) को थाना मोती नगर, प्रभु दयाल ठाकुर (थाना रहली) को थाना कैंट, सत्येंद्र सिंह भदोरिया (थाना बादलपुर) थाना खुरई शहर, रवि प्रताप सिंह चौहान (थाना खुरई शहर) को थाना बांदरी भेजा गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews