
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके में ट्रिपल मर्डर (Triple Murder) की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे मुरार पुलिस थाने के फ़ोर्स ने तत्काल एसएसएल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को बुलवाया। एक साथ तीन लोगों के शव मिलने की सूचना मिलते ही एसपी अमित सांघी (SP Amit Sanghi) भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
एसपी अमित सांघी ने बताया कि थाना मुरार क्षेत्र अंतर्गत तिकोनिया में दो मंजिला भवन हैं पहली मंजिल पर जगदीश पाल, पत्नी सरोज और गोद ली हुई बेटी (साले की बेटी) कृति के साथ रहते थे। तीनों कमरे में मृत मिले हैं। मुंह से खून आ रहा है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, एसएसएल टीम, डॉग स्क्वाड जांच कर रहा है। पंचनामा बनाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया कोई घटनाक्रम लग रहा है। लेकिन पूरी जाँच के बाद ही पता चलेगा कि ये हत्या है या आत्महत्या। सभी बिंदुओं पर जाँच होगी।
ये भी पढ़ें – VIDEO: ऊर्जा मंत्री का अलग अंदाज, युवाओं संग बैडमिंटन में आजमाए दो दो हाथ
उधर पड़ोसियों कहा कि ये लोग मंदिर पर रोज पूजा करने आते थे लेकिन दो दिन से दिखाई नहीं दे रहे थे। जब पूछताछ की तो घर पर जाकर देखा। घर बंद था और बदबू आ रही थी। पुलिस को सूचना दी, मौक पर पहुंची पुलिस ने जाँच की तो तीनों कमरे में बिस्तर पर मरे हुए मिले। किसी ने उनकी हत्या कर दी है। पड़ोसियों के मुताबिक मृतक की किसी से दुश्मनी नहीं थी उनको उनकी संपत्ति खा गई।

https://vimeo.com/598703056
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

