ट्रिपल मर्डर का खुलासा: भतीजा ही निकला कातिल, दोस्त के साथ मिलकर की हत्या

ट्रिपल मर्डर का खुलासा: भतीजा ही निकला कातिल, दोस्त के साथ मिलकर की हत्या

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके में दो दिन पहले हुए ट्रिपल मर्डर (Triple Murder) की गुत्थी को पुलिस ने 72 घंटे में सुलझा लिया है। इस जघन्य हत्याकांड का आरोपी मृतक के रिश्ते का भतीजा और उसका दोस्त निकला। हत्या करने की वजह जेवर और पैसा लूटना था।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  दोनों का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है।

ग्वालियर (Gwalior) के मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया मोहल्ले में अल्पना टॉकीज रहने वाले 67 साल के जगदीश पाल की उनकी 55 साल की पत्नी और 11 साल की गोद ली हुई बेटी कीर्ति की 4 और 5 सितम्बर की दरमियानी रात हत्या (Murder) कर दी गई  थी। 6 सितम्बर की सुबह पड़ोसियों की सूचना पर जब पुलिस वहां पहुंची तो तीनों शव खून से लथपथ पड़े थे। मौके पर तत्काल एसपी अमित सांघी (SP Amit Sanghi) भी पहुँच गए। एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सभी ने जाँच की और हत्या में बहुत सारे बिंदु सामने आये। फिर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में मुरार पुलिस थाना, साइबर सेल , क्राइम ब्रांच की अलग अलग 8 पार्टियां बनाकर मामले की तफ्तीश शुरू की और 72 घण्टे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें – MP News: ऊर्जा मंत्री ने बंगले के बाहर लगाई शिकायत पेटी, अब नहीं बचेंगे भ्रष्टाचारी

पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अविनाश शर्मा (IG Gwalior Avinash Sharma) ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ट्रिपल मर्डर (Triple Murder) के बाद से एसपी अमित सांघी और उनकी टीम के अफसर घटना की छानबीन में लग गए। प्रथम दृष्टया संपत्ति विवाद लग रहा था, कुछ भ्रम की स्थिति भी थी क्योंकि मृतक महिला जेवर भी पहने थी। इस बीच एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया को मुखबिर से इनपुट मिला  जिसके आधार पर पहले एक आरोपी पकड़ा और फिर उसकी निशानदेही पर उसका साथी पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें – लॉटरी के समर्थन पर कांग्रेस का सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर तंज- “वैश्यावृत्ति भी वैध करवा दीजिये, राजस्व मिलेगा”

ये भी पढ़ें – पति से अवैध संबंध के शक में महिला ने दूसरी महिला को उसके 2 बच्चों के साथ कुएं में धकेला, मासूमों की मौत

पूछताछ में पता चला कि आरोपी फरियादी के घर के सामने रहता है और रिश्ते में भी कुछ (भतीजा) लगता है। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर लूट के इरादे से तीनों की हत्या की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त   चाकू, कट्टा जब्त किया है और करीब 2 किलो चांदी के जेवर, 4 टोले सोने के जेवर और कैश भी बरामद किया है। आईजी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 30 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राजपत्रित अधिकारियों को भी वे को प्रशस्ति पत्र देंगे। आईजी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पुराना पुलिस रिकॉर्ड है।ये नकबजनी, चैन स्नेचिंग जैसी वारदात करते रहे हैं, पुलिस पूछताछ कर रही है।

https://vimeo.com/600196615

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews