ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, मजदूरी करने आ रहे दो भाईयों की मौत, स्थानीय लोगों ने किया जाम

ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, मजदूरी करने आ रहे दो भाईयों की मौत, स्थानीय लोगों ने किया जाम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना (Road Accident) में दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। दोनों एक ट्रैक्टर पर बैठकर डबरा (Dabra) से ग्वालियर (Gwalior) की तरफ आ रहे थे तभी हाइवे पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी जिसमें इनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चक्काजाम (Chakkajaam) कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई मजदूरी करने ग्वालियर आ रहे थे।

ग्वालियर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH) पर सिकरौदा गांव के पास आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। पुलिस  के मुताबिक दिलीप बघेल और पिंटू बघेल, कल्लू के ट्रैक्टर पर डबरा से ग्वालियर की तरफ आ रहे थे। जब वे मालवा कॉलेज (Malwa College) के पास सिकरौदा गांव के नजदीक पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे आ टक्कर मार दी टक्कर लगते ही ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठे दोनो भाई नीचे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। एक्सीडेंट (Accident)के बाद स्थानीय लोगों ने चक्काजाम (Chakkajaam) कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व विधायक मदन कुशवाह भी मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है।बताया जा रहा है कि दोनों भाई मजदूरी करने ग्वालियर आ रहे थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews