किस्मत का खेल : ट्रक चलाने वाला इंसान रातों-रात बना करोड़पति

किस्मत का खेल : ट्रक चलाने वाला इंसान रातों-रात बना करोड़पति

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक रात भी किस्मत बदल सकती है, ये हमने काफी बार सुना और देखा भी है। अब कुछ ऐसा ही भारत के ट्रक ड्राइवर के साथ हुआ है। दरअसल, मुजीब संयुक्त अरब अमीरात में ट्रक चलाते है। अबू धाबी में ईद उल-फितर के दूसरे दिन आयोजित बिग टिकट रैफल ड्रॉ सीरीज 239 में मुजीब ने 1 करोड़ 20 लाख दिरहम जीते हैं, जिसके कीमत भारतीय रुपयों में लगभग 24 करोड़ 97 लाख रुपए हैं। उनके साथ दो अन्य भारतीयों ने लकी ड्रा जीता। दुबई में रहने वाले विश्वनाथ बालासुब्रमण्यम ने 10 लाख दिरहम यानि लगभग 2 करोड़ रुपए तो वहीं रास अल खैमाह में रह रहे जयप्रकाश नायर ने 1 लाख दिरहम का तीसरा पुरस्कार जीता, जो लगभग 20 लाख रुपए बनते है।

मुजीब ने ‘229710’ नंबर वाला ये लकी टिकट 22 अप्रैल को खरीदा था। लकी ड्रॉ में करोड़पति बनने के बाद मुजीब ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है, शायद पवित्र महीने में उनकी दुआ कबूल हुई।

उन्होंने आगे कहा, “ये सोच से परे हैं। मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी करोड़पति बनने की उम्मीद नहीं की थी। मैं आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मुझे अपने उधार चुकाने हैं। लंबे समय तक विदेश में काम करने के बाद मैं केरल में अपना घर बनवाने में कामयाब हो सका हूं। मुझे होम लोन भी चुकाने हैं। अब मैं अपना सारा उधार चुकाकर,चैन की सांस ले सकता हूं। रमजान में मेरी दुआ कबूल हुई।अल्लाह ने हमारी प्रार्थना सुन ली।”

आपको बता दे 49 साल के मुजीब केरल के मल्लापुरम जिले के मेलत्तूर कस्बे के रहने वाले हैं। वह पहली बार 26 साल पहले यानि कि 1996 में सऊदी अरब आए थे, उसके बाद 2006 में वह UAE गए और यहां ट्रक ड्राइवर का काम करने लगे। वह फिलहाल अबू धाबी में मैं अल नाका ड्रिंकिंग वाटर के लिए टैंकर ड्राइवर का काम कर रहा हूं।

उन्होंने कहा, “मेरे घर पर मां, चार बहन, पत्नी और चार बच्चे हैं। लगभग दो सालों से मैं टिकट खरीद रहा हूं। जब मुझे ड्रॉ के लिए फोन किया गया तो मैं पेट्रोल पंप पर था, जिसके कारण मैं फोन नहीं उठा सका। लेकिन बाद मैं मैंने दोबारा कॉल किया और मुझे विश्वास नहीं हुआ कि मैंने 24 करोड़ रुपए जीते थे।”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews