पूरे प्रदेश में हफ्तेभर में लग जाएगी Truenat मशीन, इससे तेजी से होगी टेस्टिंग

पूरे प्रदेश में हफ्तेभर में लग जाएगी Truenat मशीन, इससे तेजी से होगी टेस्टिंग

भोपाल।

सरकार की तरफ से जून के मध्य तक पूरे मध्यप्रदेश में कोरोना के पॉजिटिव केस बढने की आंशका पहले जता दी गई है। जिसके बाद स्वास्थय विभाग और सरकार इस महामारी से मुकाबला करने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। दरअसल देखा गया है कि मरीजों की सैंपल जांच अभी भी बड़ी धीमी रफ्तार से मध्यप्रदेश में हो रही है। जिसको बढाने की तैयारी सरकार कर रही है। सरकार जल्द ही मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से 51 जिलों के जिला अस्पतालों में सैंपल जांच की व्यवस्था करने जा रही है। राजधानी सहित प्रदेश के एक दर्जन जिला अस्पतालों में हफ्तेभर में ट्रू नॉट मशीन से कोरोना के सैंपल की जांच शुरू हो सकती है। यह मशीन प्रदेश के 51 जिला अस्पतालों को मिलाकर कुल 69 जगह लगाई जाएगी और आईसीएमआर ने इस मशीन से टेस्ट करने की परमीशन भी दे दी है।

सरकार को 15 मशीने मिली

केंद्र सरकार ने अब तक प्रदेश सरकार को 15 मशीने दे दी हैं। जिसके बाद शुरूआती लॉट में स्वास्थय विभाग की तरफ से मशीनों को ग्वालियर, टीकमगढ, उज्जैन, जबलपुर सहित अन्य जिलों में भेजा दिया गया है। इस मशीन के लिए जिला अस्पतालों की पैथालॉजी लैब में एक अलग कमरा बनाया गया है। इन मशीनों को जिला स्तर पर लगवाना का सरकार का एक ही मकसद है और वो ये कि जिला स्तर कोरोना सैंपल की जांच हो सके।

इस मशीन से होंगे रोज 15 हजार टेस्ट

यह मशीन एक दिन में 10 से 15 हजार सैंपल टेस्ट करने की क्षमता रखती है। जानकारों के अनुसार यह मशीन टीबी जांच में इस्तेमाल की जाती है। लेकिन कोरोना जांच के लिए इसमें ट्रू नॉट चिप लगाई गई है। जिसके बाद इस मशीन से कोरोना की जांच भी की जा सकेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews