ग्रामीणों का तुगलकी फरमान, पत्नी के कंधे पर पति को बैठाकर निकाला जुलूस, मामला दर्ज

ग्रामीणों का तुगलकी फरमान, पत्नी के कंधे पर पति को बैठाकर निकाला जुलूस, मामला दर्ज

झाबुआ,डेस्क रिपोर्ट

एक तरफ जहां महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की स्थिति को बढ़ावा देने के लिए बड़े-बड़े दावे हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला को ग्रामीणों द्वारा एक विचित्र फरमान सुनाते हुए अपने पति को अपने सर पर बैठा कर पूरे गांव में घूमने की सजा दे दी गई। बाद में मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 7 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल मामला झाबुआ जिले का है। जहां एक पति को शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी और से प्रेम करती है। जिसके बाद ग्रामीणों ने स्त्री को सजा देते हुए यह फरमान सुनाया था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग महिला को धक्का भी दे रहे हैं। उसे मजबूर किया जा रहा है कि वह पति को कंधे पर बैठाकर घुमाए। हालांकि बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वही मामले की जांच होने पर टीआई ने बताया कि पति-पत्नी रविवार को गुजरात से मजदूरी करके लौटे थे। गुजरात में उनके साथ होने के जिले का एक अन्य युवक भी था। जिसे बात पति को शंका हो गई कि उसकी पत्नी का इस युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा है। पति की शिकायत है कि पत्नी और युवक मेलजोल भी करते थे। जिसके बाद पत्नी और बच्चे को लेकर पति गांव आ गया।

चौकी प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि इन लोगों के शादी के 7 वर्ष हो चुके हैं। और उनके तीन बच्चे भी हैं। वहीं थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। वही पारा चौकी प्रभारी केशव सिंह पांडव ने बताया कि घटना सोमवार की है। हालांकि इस मामले में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। ज्ञात हो कि इससे पहले पिछले माह कल्याणपुर पुलिस थाने में एक महिला के साथ गांव वाले ने इसी तरह अमानवीय व्यवहार करते हुए शर्मसार करने वाली सजा सुनाई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews