दो Bike आपस में टकराई, एक में लगी आग, एक की मौत दो घायल

दो Bike आपस में टकराई, एक में लगी आग, एक की मौत दो घायल

बैतूल, डेस्क रिपोर्ट। भयानक सड़क हादसे में दो बाइक (Bike) में हुई टक्कर में एक बाइक में आग लग गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल है। घायलों के परिजन उन्हें महाराष्ट्र के परतवाड़ा में इलाज के लिए लेकर गए हैं।

ये भी देखिए – मास्क नहीं लगाने पर Integrated Traffic Management System काटेगा चालान

बैतूल के भैंसदेही थाना क्षेत्र परतवाड़ा मार्ग पर शनिवार को सड़क हादसे में दो बाइक (Bike) आपस मे टकरा गई । टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक बाइक में आग लग गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को भैंसदेही से परतवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया है ।

बताया जा रहा है कि सावलमेंढा से कुछ दूर गार पठार के पास दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर हो गई थी जिसमें तीन लोगो के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली थी। बाइक हादसे में एक मोटरसाइकिल में आग लग गई जो कि पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में एक बाइक चालक भानू बारस्कर निवासी गार पठार की मौत हो गई है और मुन्ना इवने एवं भजन उमराव उइके गम्भीर घायल हुए है। घायलों का परतवाड़ा में इलाज चल रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews